Cancer Treatment FAQs : कैंसर के इलाज से जुड़ी शंकाएं और डर अक्सर मरीजों को सही निर्णय लेने से रोक देते हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी) के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रगति हुई है अब सटीक डायग्नोसिस, एडवांस्ड बायोप्सी तकनीक, लेजर और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक विधियाँ इलाज को ज्यादा प्रभावी और सुरक्षित बना रही हैं।
डॉ. कमल किशोर लखेरा, एम.बी.बी.एस., एम.एस., एम.सी.एच. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), एसोसिएट प्रोफेसर — विभाग सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज, जयपुर, आपके सवालों के सरल और वैज्ञानिक उत्तर दे रहे हैं।



