
ज्यादातर लोग खिड़की पर AC या कूलर लगाते हैं, जिनके ऊपर कबूतर अपना घोंसला बना लेते हैं। जब ये उपकरण चलते हैं, तो बाहरी यूनिट पर जमी बीट के बैक्टीरिया खींचकर घर के अंदर आ जाते हैं। बंद कमरे में यह हवा बार-बार फिल्टर होती है, जिससे घर के अंदर मौजूद बच्चों और बुजुर्गों में अस्थमा और निमोनिया का खतरा 50% तक बढ़ जाता है।



