प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर 7 किमी का एरिया छावनी बन गया है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। सभा स्थल पर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया
.
मोदी सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के पास बने हेलीपैड पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे।
इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता शामिल होंगे।
सभा स्थल की PHOTOS…

अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पर होने वाली PM नरेंद्र मोदी की सभा के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

PM नरेंद्र मोदी के आने से पहले सभास्थल की व्यवस्थाओं को बनाने में अधिकारियों के साथ ही भाजपा से जुड़े नेता लगे रहे।

PM की सभा को देखते हुए अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली छावनी में तब्दील हो गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत:हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



