इसके बाद डॉ. लैक्स ने 640 बच्चों पर LEAP Study की शुरुआत की। इसमें एक ग्रुप को 4 से 11 महीने की उम्र में पीनट खिलाया गया, जबकि दूसरे ग्रुप को 5 साल तक पीनट से पूरी तरह दूर रखा गया।7 साल बाद जो नतीजे आए, वे मेडिकल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुए ।जिन बच्चों ने पीनट खाई, उनमें से सिर्फ 1.9% को एलर्जी हुई।जबकि जिन बच्चों ने परहेज किया, उनमें 13.7% को एलर्जी विकसित हुई।इस खोज ने पूरी दुनिया की मेडिकल गाइडलाइन बदल दी।



