Saturday, April 18, 2026

New audio of MP Chandrashekhar before the meeting in UP | रोहिणी ने जारी किया सांसद चंद्रशेखर का ऑडियो: सोशल मीडिया पर लिखा- वह बीजेपी का साथ देगा; कल भीम आर्मी की रैली में शामिल होंगी – Indore News

Must Read


उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मुजफ्फर नगर में 26 नवंबर को भीम आर्मी की संविधान रैली में शामिल होने की चुनौती दे चुकी रोहिणी ने अब चंद्रशेखर आजाद रावण का एक ऑड

.

30 सेकंड के इस ऑडियो में चंद्रशेखर, समाजवादी पार्टी पर खुद को नुकसान पहुंचाने का जिक्र कर रहे हैं। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग डॉ. रोहिणी घावरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रविवार रात को जारी की है।

इसके साथ ही डॉ. रोहिणी ने लिखा- उसे बीजेपी ने सांसद बनाया। वह उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी का साथ देगा। यह मैं नहीं कह रही, चंद्रशेखर ने ही अपने ऑडियो में कहा है।

मामले में दैनिक भास्कर ने रोहिणी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बता दें कि रोहिणी अभी स्विट्जरलैंड में रहती हैं।

रोहिणी द्वारा जारी नए ऑडियो में यह सुनाई दे रहा जो मेरे खिलाफ जाएगा, इस इलेक्शन में वो चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी…जो भी मुझे नुकसान पहुंचाएगा, उससे मेरा जिंदगी भर के लिए बैर हो जाएगा। फिर चाहे मुझे बीजेपी की मदद क्यों न करना पड़े। बाद में, इनकी खाल उतारने के लिए। ये मेरे लिए है लास्ट बैटल। इस बैटल में अगर कोई घुस गया, मुझे डिस्टर्ब करने के लिए…जैसे समाजवादी के लोग प्रयास कर रहे हैं, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रोहिणी ने दी है रैली में शामिल होने की चेतावनी इससे पहले रविवार रात को डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर को सीधे लहजे में चुनौती देते हुए लिखा था- “चंद्रशेखर के मंच से अगर किसी ने मुझे हाथ भी लगाया तो पूरा देश देखेगा इसका महिला सम्मान।”

रोहिणी ने लिखा था- तेरे आकाओं को ही तेरे खिलाफ कर दिया मैंने। अब उसका असर देख बैठ के, क्या-क्या होता है।

रोहिणी ने यह पोस्ट रविवार रात को किया।

रोहिणी ने यह पोस्ट रविवार रात को किया।

लिखा था- अमित शाह भी बचा नहीं पाएंगे इससे पहले 22 नवंबर को रोहिणी ने दावा किया था कि चंद्रशेखर ने उनके मां-पिता को जेल भिजवाने की धमकी दी है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘मेरे मम्मी-पापा मेरे भगवान हैं। उन्हें थोड़ी भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश भी मत करना वरना इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाऊंगी। अमित शाह भी बचा नहीं पाएंगे। तेरी लड़ाई मुझसे है न। मुझसे लड़। पूरे देश में मेरे खिलाफ FIR करा, मेरी हत्या करा दे, जो करना है, कर। लेकिन मेरे परिवार को बीच में मत ला।’

दूसरी पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, ‘तेरी दुश्मन थी नहीं लेकिन अब जानी दुश्मन बन गई हूं। अब तुझे पूरी तरह से खत्म करूंगी। जब बात मां-बाप पर आती है तो बच्चे हर मर्यादा लांघ देते हैं। आ रही हूं इंडिया वापस…तू वेट कर मेरा अब।’

पढ़िए, डॉ. रोहिणी घावरी के दोनों ट्वीट…

सफाईकर्मी की बेटी हैं रोहिणी, स्विट्जरलैंड में जॉब डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।

फिलहाल, डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं। एनजीओ भी चला रही हैं।

सुसाइड की धमकी दे चुकी हैं करीब दो महीने पहले पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने X पर सुसाइड की धमकी दी थी। रोहिणी ने 4 घंटे के अंदर तीन पोस्ट किए थे।

एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा- मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया।

रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा।

ये खबर भी पढ़ें…

डॉ. रोहिणी ने चंद्रशेखर के साथ का ऑडियो वायरल किया

डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर मायावती और कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो वायरल किया है। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि चंद्रशेखर ने दलित आंदोलन का मजाक बनाया और उनके समर्थक उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर घटना में चंद्रशेखर की कोई भूमिका नहीं थी और अब वह अपनी गरिमा की लड़ाई लड़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Man Stabs To Death In Delhi: Father-son duo stabbed to death in south Delhi, accused detained | Delhi News

NEW DELHI: A 60-year-old man and his 40-year-old son were stabbed to death, allegedly by one...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img