
ज्यादातर समय में यह स्थिति सामान्य होती है और थोड़ी देर में खुद ठीक हो जाती है, लेकिन इसे पूरी तरह नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। अगर आपको कभी-कभार हल्का सा ऐसा महसूस होता है और आप बाकी समय बिल्कुल फिट रहते हैं, तो आमतौर पर घबराने की कोई बात नहीं होती। लेकिन, अगर यह तेज धड़कन कई मिनटों या घंटों तक बनी रहे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। खास तौर पर अगर धड़कन बढ़ने के साथ-साथ आपको चक्कर आ रहे हों, सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, सीने में भारीपन लगे या बेहोशी जैसा महसूस हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें।



