Saturday, April 18, 2026

Goa Fire Tragedy; Arpora Nightclub Owners Fled Thailand | गोवा नाइटक्लब अग्निकांड- थाईलैंड भागे दोनों मालिक: इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट गए; पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी

Must Read


पणजी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गोवा के वागाटोर और अस्सागाओ में लूथरा ब्रदर्स की दो संपत्तियों को सील कर दिया गया है। - Dainik Bhaskar

गोवा के वागाटोर और अस्सागाओ में लूथरा ब्रदर्स की दो संपत्तियों को सील कर दिया गया है।

गोवा के अर्पोरा गांव में ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर की देर रात लगी आग के कुछ घंटे बाद ही क्लब के दोनों मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए।

पुलिस ने हादसे के बाद FIR दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। 7 दिसंबर को दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया, लेकिन इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चला कि वे इंडिगो फ्लाइट 6ई 1073 से देश छोड़ चुके थे।

पुलिस के मुताबिक दोनों 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे ही इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट रवाना हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए अब इंटरपोल से मदद मांगी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि क्लब के पास फायर डिपार्टमेंट की एनओसी नहीं थी। लाइसेंस भी अधूरी जानकारी के आधार पर जारी किया गया था।

पणजी से 25km दूर बने क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल हैं।

रोमियो लेन क्लब के ओनर सौरभ और गौरव लूथरा ।

रोमियो लेन क्लब के ओनर सौरभ और गौरव लूथरा ।

क्लब में आग लगने से ठीक पहले का वीडियो…

अब तक 5 आरोपी अरेस्ट, राज्य ने क्लबों के लिए एडवाइजरी बनाई

पुलिस ने क्लब के ऑपरेशनल स्टाफ भारत कोहली को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने क्लब चेन की दो अन्य प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। दोनों प्रॉपर्टी विवादों में थीं।

गोवा सरकार ने सोमवार को इस हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय मजिस्ट्रियल जांच समिति बनाई है। गोवा सरकार ने नाइटक्लब, रेस्टोरेंट, बार और इवेंट वेन्यू के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

हादसे के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर ओनर ने लिखाहादसे से दुखी हूं

हादसे के बाद इंस्टाग्राम पर रोमियो लेन के मालिक सौरभ लूथरा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। ओनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैनेजमेंट ने बहुत दुख जताया है और बर्च में जान-माल की दुखद क्षति से बहुत दुखी है।

उन्होंने आगे लिखा कंपनी की तरफ से हर तरह की मदद, सपोर्ट और सहयोग की कोशिश की जाएगी। इस दुख की घड़ी में, मैनेजमेंट मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ा है।

किचन तक पहुंची आग, सीढ़ियों पर मिले शव

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब के कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Oil prices plunge as Iran says Strait 'open'

Brent crude sinks by a tenth after Iran says the key waterway is open for commercial ships for...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img