
यह मशरूम मुख्य रूप से ‘न्यूरोसाइकिएट्रिक’ (मानसिक और तंत्रिका संबंधी) लक्षणों के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से मतिभ्रम यानी मरीजों को अक्सर “छोटे लोग” दिखाई देते हैं, इसी कारण इसे “लिटिल पीपल मशरूम” कहा जाता है। कुछेक को लोग टंगे हुए दिखाई देते हैं। साथ ही व्यक्ति को समय, स्थान या अपनी पहचान का बोध नहीं रहता।



