Saturday, April 18, 2026

AIADMK MP says Stalin will give away free wives for votes | AIADMK सांसद बोले-स्टालिन वोट के लिए फ्री वाइफ बांट देंगे: DMK मंत्री बोलीं- मुफ्त चीजों से महिला की तुलना अपमान, ये इंसान कहने के लायक भी नहीं

Must Read


चेन्नई44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
षणमुगम का जो वीडियो सामने आया है, वह कितना पुराना है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। - Dainik Bhaskar

षणमुगम का जो वीडियो सामने आया है, वह कितना पुराना है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी AIADMK के नेता और राज्यसभा सांसद सीवी षणमुगम की एक विवादित टिप्पणी के चलते काफी आलोचना हो रही है। दरअसल पार्टी की एक बूथ कमेटी मीटिंग में बोलते हुए षणमुगम ने कहा कि, स्टालिन सरकार का फ्री चीजें बांटने का इतिहास रहा है।

चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वे (स्टालिन) लैपटॉप, मिनी बस, मिक्सी, ग्राइंडर के अलावा अब शायद फ्री वाइफ भी बांट सकते हैं। इस टिप्पणी की सत्ताधारी DMK ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने षणमुगम पर महिलाओं को अश्लील के रूप में दिखाने का आरोप लगाया।

तमिलनाडु की समाज कल्याण मंत्री पी गीता जीवन ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि षणमुगम ने महिलाओं की तुलना मुफ्त चीजों से करके उनका अपमान किया है। वे इंसान कहन के लायक नहीं हैं।

वीडियो में सांसद ने क्या कहा… षणमुगम का जो वीडियो सामने आया है, वह कितना पुराना है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। करीब 1:30 मिनट की वीडियो में षणमुगम कहते हैं कि,

QuoteImage

जब हमारी सरकार थी हमने बिना मांगे 2,500 रुपये बांटे थे। लेकिन स्टालिन ने तब 5,000 रुपये की मांग की थी। क्या उन्होंने सत्ता में आने के बाद दिए? नहीं। लेकिन अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं। तो मौजूदा सरकार लैपटॉप, मिनी बस, मिक्सी, ग्राइंडर, यहां तक की जानवर भी बांट देंगे। या फिर वे मुफ्त पत्नी की घोषणा भी कर सकते हैं।

QuoteImage

अप्रैल में भाजपा ने AIADMK से हाथ मिलाया था

तस्वीर अप्रैल 2025 की है, गठबंधन के ऐलान के वक्त अन्नामलाई भी अमित शाह, पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

तस्वीर अप्रैल 2025 की है, गठबंधन के ऐलान के वक्त अन्नामलाई भी अमित शाह, पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

इसी साल अप्रैज में गृहमंत्री अमित शाह ने चेन्नई में भाजपा और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

शाह ने कहा कि गठबंधन को लेकर AIADMK की कोई डिमांड नहीं है, न ही BJP उनके अंदरूनी मामलों में कोई हस्तक्षेप करेगी। पार्टी का NDA में शामिल होना दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद है।

शाह बोले- अगला चुनाव DMK सरकार के भ्रष्टाचार, दलितों पर, महिलाओं पर अत्याचार के आधार लड़ा जाएगा। लोग डीएमके से घोटालों पर जवाब मांग रहे हैं, चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर जनता वोट देगी।

सितंबर 2023 में तत्कालीन तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई की गई कुछ टिप्पणियों के कारण अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) NDA से अलग हो गई थी।

पिछले चुनाव में AIADMK-BJP गठबंधन को 75 सीटें ही मिली थी AIADMK ने लगातार दो कार्यकाल (2011-2021) तक तमिलनाडु में शासन किया। 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में DMK ने राज्य की कुल 234 सीटों में से 159 पर जीत हासिल की थी। वहीं, AIADMK सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई थी। भाजपा ने 2 और अन्य दलों को 7 सीटें मिली थी।

DMK की जीत के बाद, एमके स्टालिन राज्य के मुख्यमंत्री बने। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई की कुछ टिप्पणियों के कारण 25 सितंबर, 2023 को AIADMK और भाजपा गठबंधन टूट गया।

—————————–

तमिलनाडु राजनीति की यह खबर भी पढ़ें…

तिलक पर तमिलनाडु मंत्री का अश्लील कमेंट; DMK ने पार्टी पद से हटाया, कहा- अश्लील टिप्पणी स्वीकार नहीं

तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। पोनमुडी ने हिंदू तिलक पर कमेंट किया है। पोनमुडी का यह बयान वायरल हो रहा है। इसके चलते उनकी पार्टी DMK ने उन्हें उपमहासचिव पद से हटा दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP Home Guard Exam City Details 2026 Out

You are here > Sarkari Result   »  UP Home Guard Exam City Details 2026 – Out Post Date: April 18,...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img