Preventive Health Check: अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर बीमारियों का पता तब चलता है, जब शरीर किसी बड़ी परेशानी से गुजर रहा होता है। शुरुआत में न तो ज्यादा लक्षण दिखते हैं और न ही कोई दर्द महसूस होता है। यही वजह है कि डॉक्टर 30 साल की उम्र के बाद हर साल हेल्थ चेक-अप कराने की सलाह देते हैं। इससे दिल की बीमारी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की दिक्कत और कुछ तरह के कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को शुरुआती दौर में ही पकड़ा जा सकता है। समय रहते बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज भी आसान होता है और उसका असर बेहतर रहता है।



