बथुआ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद करते हैं। बथुआ एक नैचुरल डाइयूरेटिक है। यह पेशाब की मात्रा बढ़ाता है, जिससे किडनी अधिक यूरिक एसिड और टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देती है। इससे शरीर में यूरिक एसिड का जमाव कम होने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार, बथुए में ऐसे गुण होते हैं जो जोड़ों में जमा नुकीले यूरिक एसिड क्रिस्टलों को धीरे-धीरे घोलने में मदद करते हैं, जिससे सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है।



