
Heat Exhaustion एक तरह से शरीर का चेतावनी संकेत है कि अब वह ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पा रहा। जब हम बहुत पसीना बहाते हैं और शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो यह समस्या शुरू होती है। इसके कुछ आम लक्षण हैं, चक्कर आना, कमजोरी और थकान, सिर दर्द, मतली या उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, बहुत ज्यादा पसीना आना, त्वचा ठंडी और चिपचिपी लगना शामिल है। अक्सर लोग इन लक्षणों को “सिर्फ गर्मी लगना” समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर खतरनाक हो सकता है।



