डॉक्टर का जवाब- डॉ. हिमांशु कहते हैं, सर्दी-खांसी, बुखार में रम से घरेलू इलाज करने की सलाह आम है। कई बार मरीज भी हमसे इसके बारे में बात करते हैं। हम भी स्टूडेंट्स वाले समय में ट्राइ किए हैं। पर, अल्कोहल से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि, सर्दी-खांसी, बुखार होने पर शरीर मे पानी की कमी होती है। अगर आप अल्कोहल ले लिए तो इससे नुकसान होने का खतरा अधिक है ना कि फायदा होने का। इससे फेफड़े या गले का इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए, ऐसा करने से बचना चाहिए।



