डॉ. श्रीमाली ने बताया कि जन्म के 28 दिन तक बच्चा नवजात रहता है। प्रसव के पहले और बाद में मां और बच्चे की लगातार देखभाल होनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान 4 एएनसी जांच समय पर कराएं, जिसमें सोनोग्राफी, ब्लड व शारीरिक जांच शामिल है। गर्भधारण के तीन माह के बाद आयरन कैल्शियम का सेवन करें। समय पर स्वास्थ्य जांच से बच्चा व मां के स्वास्थ्य की स्थिति पता चलती है। सभी जांच कराते हैं, पर स्तन की जांच नहीं करा पाते। स्तन की भी जांच जरूरी है। कई बार बच्चे के दूध न पीने की शिकायत भी आती रहती है। जांच में इसका कारण पता चलेगा।



