Saturday, April 18, 2026

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में:AAP विधायकों के साथ घर से निकले; शराब नीति से जुड़े CBI केस में बरी हुए

Must Read




दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे अपने घर से पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ खुली जीप से निकल गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने CBI को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं जिनका किसी गवाह या बयान से कोई लेना-देना नहीं है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है। कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि CBI आरोप साबित करने में विफल रही है। हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी चीजें हैं जो किसी भी गवाह के बयान का समर्थन नहीं करती। जज ने कहा कि चार्जशीट में भ्रामक बयान हैं।



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Centre approves 2% DA hike for central govt employees, pensioners ahead of 8th Pay Commission: Report

The government has approved a 2% increase in Dearness Allowance (DA) for central government employees and pensioners, as...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img