NCR Updates Delhi Noida Ghaziabad Gurugram Faridabad Meerut

Rahul Gandhi Instagram Ask Me Anything Session

Published On: August 10, 2026 4:52 AM

नई दिल्ली पीएम मोदी के जेन-जी से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर लेट-नाइट रील्स पोस्ट करने के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है।

राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ सेशन शुरू किया है, जिसमें छात्रों और जेन-जी यूजर्स को उनसे सवाल पूछने का न्योता दिया गया है।

राहुल ने लिखा, “छात्रों और जेन-जी, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। इंस्टाग्राम पर मुझसे कोई भी सवाल पूछिए। मैं ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा।” इसके साथ उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का लिंक भी शेयर किया, जहां यूजर्स अपने सवाल भेज सकते हैं।

‘X’ पर भी दी जानकारी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर भी इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि स्टूडेंट्स और Gen-Z, मैं सुनने के लिए यहां हूं। मुझसे इंस्टाग्राम पर कुछ भी पूछें और मैं जितने सवालों का जवाब दे सकता हूं, दूंगा।

राहुल गांधी सोशल मीडिया पोस्ट

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए कहा- प्रशासन उनके खिलाफ FIR दर्ज कर रहा

इससे पहले राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाने और सीटों में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ FIR दर्ज कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति युवाओं की आवाज दबाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर लाठीचार्ज, विरोध करने पर मुकदमे और आवाज उठाने पर कठोर कार्रवाई की जाती है।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने के उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने हर स्तर पर रोकने की कोशिश की। सरकार छात्रों की आवाज से डरती है और वह किसी भी कीमत पर छात्रों के मुद्दे उठाना जारी रखेंगे।

राहुल गांधी और छात्र

एक दिन पहले जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की

जंतर-मंतर प्रदर्शन

राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स पर लाठी और पैलेट गन से हमला किया गया।

राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Google Preferred Source CTA

Source: दैनिक भास्कर

NCR Adarsh

ncradarsh

Times of NCR (India)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “Rahul Gandhi Instagram Ask Me Anything Session”

Leave a Comment

Discover more from Times of NCR

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading