- Hindi News
- National
- NDA Win Bihar Election PM Modi Waved Gamchha Makhana Mala Bjp Headquarter Delhi
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी का बीजेपी हेडक्वार्टर में मखाने की माला से स्वागत किया गया।
बिहार में NDA सरकार कायम रहेगी। शुक्रवार को जारी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में NDA को प्रचंड बहुमत मिला है> गठबंधन ने 200 से ऊपर जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा को 85 सीटें मिली हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। मोदी जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया। मोदी-मोदी के नारे लगने लगे… पीएम भी कॉरिडोर से लेकर मंच तक गमछा हिलाते पहुंचे। पीएम को देख कैंपस में मौजूद हर कार्यकर्ता गमछा लहराने लगा।
अब देखिए पीएम की 42 मिनट की स्पीच के 6 टॉप मोमेंट्स…

पीएम मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर में मंच तक गमछा लहराते हुए पहुंचे। सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भी पीएम की ही तरह गमछा लहराकर नारे लगाए।

पीएम मोदी बिहार चुनाव जीत के संबोधन की शुरुआत में छठी मइया की जय के नारे लगाए। पीएम ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने छठ जैसे महान त्योहार का अपमान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों ने MY का तुष्टिकरण किया। हमारे लिए MY का मतलब महिला और यूथ है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार से बहकर गंगा जी पश्चिम बंगाल जाती है। अब बिहार के बाद पश्चिम बंगाल का जंगलराज खत्म करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बिहार में माओवाद-नक्सलवाद का आतंक था। दोपहर 3 बजे ही वोटिंग खत्म हो जाती थी। अब लोग शाम तक वोटिंग होती है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार के मखाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि NDA की जीत में पूरे बिहार में मखाने की खीर खाई जा रही है। यहां भी खीर बांटी गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को प्रचंड बहुमत देकर गर्दा उड़ा दिया है। जंगलराज वालों को बता दिया कि यहां सिर्फ विकास की राजनीति चलेगी।



