NCR Updates Delhi Noida Ghaziabad Gurugram Faridabad Meerut

Kuldeep Yadav Wedding Updates: Yuzvendra Chahal Reaches Mussoorie

Published On: March 13, 2026 7:40 AM


कुलदीप यादव की शाही शादी के लिए मसूरी में सितारों का जमावड़ा।

कुलदीप यादव की शादी के लिए मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, कैलाश खेर और बॉलीवुड अभिने

.

युजवेंद्र चहल ने कहा

QuoteImage

भाई की शादी है, फुल डांस होगा।

QuoteImage

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के भी पहुंचने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।

कुलदीप यादव के मेहमानों की PHOTOS…

शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू सिंह और साक्षी धोनी की फोटो।

शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू सिंह और साक्षी धोनी की फोटो।

फील्डिंग कोच टी दिलीप मसूरी पहुंच चुके हैं।

फील्डिंग कोच टी दिलीप मसूरी पहुंच चुके हैं।

महेंदी में शामिल होने आए मेहमान।

महेंदी में शामिल होने आए मेहमान।

बचपन की दोस्त से शादी कर रहे कुलदीप

मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव की हल्दी की रस्में चल रही है। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे।

कुलदीप यादव की महेंदी की फोटो।

कुलदीप यादव की महेंदी की फोटो।

यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।

कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए।

कुलदीप जैसे ही होटल के एंट्री गेट पर पहुंचे तो जश्न शुरू हो गया था।

कुलदीप जैसे ही होटल के एंट्री गेट पर पहुंचे तो जश्न शुरू हो गया था।

#Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी

डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं।

कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

आज हल्दी, संगीत और कॉकटेल

शादी के दूसरे दिन यानी आज 13 मार्च को सुबह 11 बजे होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म हो गई है। इसके बाद शाम 6 बजे सेंट्रल लॉन में ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी।

कुलदीप यादव की शाही शादी के आज के कार्यक्रम।

कुलदीप यादव की शाही शादी के आज के कार्यक्रम।

शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे।

कल होने वाले कार्यक्रम।

कल होने वाले कार्यक्रम।

इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- #Kulvansh के नाम से ट्रेंड हुई चाइनामैन की शादी: सामने आया कुलदीप-वंशिका की शादी का डिजिटल कार्ड; होटल पहुंचते ही नाचते दिखे

कुलदीप यादव की शादी से जुड़े ताजा अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

NCR Adarsh

ncradarsh

Times of NCR (India)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment

Discover more from Times of NCR

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading