Saturday, April 18, 2026

Kali idol decorated like Mother Mary in mumbai controversy erupts viral video | काली की मूर्ति को मदर मैरी की तरह सजाया, Video: गले में क्रॉस, गोद में बच्चा; पुजारी बोला- देवी ने सपमें ऐसे श्रृगांर का कहा

Must Read


  • Hindi News
  • National
  • Kali Idol Decorated Like Mother Mary In Mumbai Controversy Erupts Viral Video

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना जिस मंदिर की है वो मुंबई के चेंबूर इलाक में है। - Dainik Bhaskar

घटना जिस मंदिर की है वो मुंबई के चेंबूर इलाक में है।

मुंबई का एक वीडियो वायरल है। इसमें नजर आ रहा है कि चेंबूर इलाके के एक मंदिर में हिंदू देवी काली माता की मूर्ति को ईसाई समुदाय की मदर मैरी की तरह सजाया गया। मूर्ति को क्रॉस पहनाया गया। मंदिर में लाल कपड़ा लगाया गया।शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया है।

जो वीडियो वायरल है उसमें नजर आ रहा है कि मंदिर में एक युवक पहुंचा हुआ है। वो वीडियो शूट कर रहा है। युवक काली माता के मंदिर की ओर बढ़ता है। मंदिर के पठ बंद हैं। जाली से वो दिखाता है कि काली माता को मदर मेरी की तरह वेशभूषा पहनाई गई है। जैसे मदर मैरी की मूर्ति होती है, वैसा ही सजाया गया है।

काली माता के सिर पर क्राउन रखा गया है। मंदिर के अंदर लाल कपड़ा लगा नजर आ रहा है। साथ ही चर्च जैसी लाइटिंग की गई है। मूर्ति के आग दिए की जगह मोमबत्ती जलती नजर आ रही हैं। साथ ही काली माता को गोद में बच्चा लिए दिखाया गया है।

पुजारी बोला- माता ने मुझ सपना दिया, कहा- मदर मैरी की तरह श्रृंगार करो

वीडियो वायरल होने पर शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर के पुजारी रमेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कहा- काली माता ने मुझे सपना दिया और कहा कि मेरा मदर मैरी के जैसा श्रृंगार करो। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत की धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल वो 2 दिन की पुलिस रिमांड में है।

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Man Stabs To Death In Delhi: Father-son duo stabbed to death in south Delhi, accused detained | Delhi News

NEW DELHI: A 60-year-old man and his 40-year-old son were stabbed to death, allegedly by one...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img