
HPV Vaccine Myths and Facts : भारत सरकार एचपीवी वैक्सीन 14 साल तक की लड़कियों को मुफ्त देने का अभियान छेड़ी है। लाखों लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ये अपील कर रहे हैं। इसी बीच एचपीवी वैक्सीन को लेकर कुछ बातें हो रही हैं। जैसे- एचपीवी वैक्सीन से लड़कियां बांझपन का शिकार हो सकती हैं, या कुछ और बीमारी हो सकती है…। इस तरह के मिथकों की वजह से कुछ लोग वैक्सीन लगाने से भी डर रहे हैं। आइए, हम एचपीवी टीका का सच तथ्यों के साथ समझते हैं।



