कश्मीरी डॉक्टर को J&K पुलिस ने डिटेन कर लिया है। फोटो एआई जनरेटेड है।
हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करीब 300 किलो RDX (विस्फोटक) बरामद किया है। इसके साथ ही AK-56 और कारतूस भी मिले हैं।
.
डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की।
आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के रहने वाले डॉ. आदिल अहमद को पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। – फाइल फोटो
आदिल ने फरीदाबाद में कमरा लिया था जानकारी के मुताबिक डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।
पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, AK-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं।
रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



