NCR Updates Delhi Noida Ghaziabad Gurugram Faridabad Meerut

Firing at Elvish Yadav house: कांच टूटा, दीवार छलनी हुई,CCTV में कैद हुई गैंगस्टरों की करतूत

Published On: August 18, 2025 6:35 AM
elvish yadav house firing

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के गुरुग्राम शहर के सेक्टर-56 में स्थित लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हमला करते हुए लगभग 24 से 25 राउंड फायरिंग की। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

फायरिंग के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके माता-पिता और घर का स्टाफ भीतर थे। सौभाग्य यह रहा कि किसी को चोट नहीं आई। बदमाश सेकेंड और फर्स्ट फ्लोर के कांच के दरवाजों, दीवारों व छत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर फरार हो गए। घर के बाहर व अंदर गोलियों के कई निशान मिले हैं, और कांच के दरवाजे पूरी तरह चकनाचूर हो गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घर लगे CCTV कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली है। वीडियो फुटेज में तीन नकाबपोश हमलावरों की मूवमेंट कैद है। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है।

इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ गैंग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ली है। उन्होंने दावा किया कि एल्विश यादव द्वारा ऑनलाइन बेटिंग एप का प्रमोशन करने की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंग ने आगे चेतावनी दी है कि जो भी ऐसे एप्स का प्रचार करेगा, उसे इसी तरह के हमले का सामना करना पड़ेगा।

इस घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

NCR Adarsh

ncradarsh

Times of NCR (India)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment

Discover more from Times of NCR

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading