
सार्कोपीनिया का मतलब है शरीर की मांसपेशियों का कम होना और ताकत घट जाना। यह सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं, बल्कि लिवर की बीमारी जैसे सिरोसिस में भी तेजी से देखने को मिल रहा है। रिसर्च के अनुसार, जिन मरीजों में यह समस्या होती है, उनमें बीमारी जल्दी बढ़ती है और ठीक होने के चांस भी कम हो जाते हैं।



