Saturday, April 18, 2026

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:25 लोग घायल, कटिहार के कोढ़ा में बस और पिकअप की हुई टक्कर

Must Read




बिहार के कटिहार में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई हैं। हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे। वहीं, 25 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है। पुलिस के अनुसार, 3 मृतकों की पहचान हुई हैं। इसमें सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो हैं। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 10 से बढ़ सकती है। बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवार को कुचला। इसके बाद बस ड्राइवर भाग रहा था। इसी दौरान पिकअप से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 30-35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस और पिकअप से बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। इनमें रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइ‌किल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Man Stabs To Death In Delhi: Father-son duo stabbed to death in south Delhi, accused detained | Delhi News

NEW DELHI: A 60-year-old man and his 40-year-old son were stabbed to death, allegedly by one...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img