
1971 में जब Bangladesh बना, तब करीब 1 करोड़ (10 मिलियन) शरणार्थी भारत, खासकर बंगाल में आए। World Health Organization और United Nations High Commissioner for Refugees की रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन कैंपों में बहुत भीड़, गंदगी और साफ पानी की कमी थी। ऐसे माहौल में बीमारियां फैलना आसान होता है। कंजक्टिवाइटिस भी तेजी से फैल गई क्योंकि लोग एक-दूसरे के बहुत करीब रह रहे थे। साफ-सफाई कम थी। तौलिए, कपड़े, और सामान शेयर हो रहे थे।



