यह बीमारी किसी को भी प्रभावित कर सकती है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। खेतों में काम करने वाले मजदूर, निर्माण स्थल के कर्मचारी और अग्निशमन कर्मी जैसे लोग जो भारी शारीरिक श्रम करते हैं, वे अधिक संवेदनशील होते हैं। इसके अलावा, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वे भी अधिक जोखिम में रहते हैं। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों में भी इस बीमारी के गंभीर प्रभाव देखे गए हैं।
कुछ नस्लीय और जातीय समूह, जैसे अफ्रीकी-अमेरिकी, हिस्पैनिक और फिलीपीनो समुदाय के लोग भी अधिक प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति भी कभी-कभी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं और गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। हालांकि डॉक्टरों ने यह भी बताया जा रहा है की स्वाथ्य लोग भी गंभीर र्रोप से बीमार हो सकते है।