RLS symptoms: क्या आपको भी रात को सोते समय पैरों में चुभन, झनझनाहट या बेचैनी महसूस होती है? कभी-कभी ऐसा लगता है कि पैर हिलाए बिना राहत ही नहीं मिलती। थोड़ी देर टहलने या पैर हिलाने पर आराम मिलता है, लेकिन लेटते ही फिर वही बेचैनी शुरू हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। यह Restless Legs Syndrome (RLS) का लक्षण हो सकता है। यह एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। आइए जानते हैं, आखिर महिलाओं में RLS के कारण क्या हैं।



