
दिल की बीमारी को अक्सर पुरुषों की समस्या माना जाता है, लेकिन महिलाओं में भी यह मौत का बड़ा कारण है। फर्क बस इतना है कि महिलाओं में लक्षण अलग होते हैं। ज्यादा थकान, सांस फूलना, मतली, जबड़े या पीठ में दर्द, सीने में हल्का दबाव क्योंकि ये लक्षण हल्के लगते हैं, महिलाएं इन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। इलाज में देरी से दिल को ज्यादा नुकसान हो सकता है।



