
जब आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो शरीर के अंदर कई बदलाव होने लगते हैं। ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने लगती है। खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) बनने का खतरा बढ़ता है। धीरे-धीरे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर को मूवमेंट के लिए बनाया गया है, न कि घंटों एक ही जगह बैठने के लिए। जब आप एक्टिव नहीं रहते, तो फैट जलाने वाले एंजाइम कम हो जाते हैं और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।



