World’s Smallest Banana: केला एक ऐसा फल है जो हर घर में खाया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (Banana Health Benefits) होता है। साथ ही इसमें इसमें ताकत देने वाली चीज़ें जैसे शुगर, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता हैं। आपने कई तरह के केले देखें होंगे। कुछ साइज में बड़े कुछ छोटे होते हैं। हमारे देश के कई राज्यों में अलग-अलग प्रकार के केले उगाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा केला भी भारत में ही पाया जाता है? इस नन्हे से केले को येलाकी केला या एला की केला कहा जाता है, यह देखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ बड़े कमाल के हैं। तो आइए जानते हैं कि ये केला हमारे देश के किस राज्य में पाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं।