Wednesday, September 10, 2025

Upendra Dwivedi Wife Organ Donation | Sunita Dwivedi | आर्मी चीफ और उनकी पत्नी अंगदान करेंगे: बोले- संदेश जाएगा एक सैनिक मृत्यु के बाद भी सेवा में खड़ा; दिल्ली के एक कार्यक्रम में संकल्प लिया

Must Read


नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के एक कार्यक्रम में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी से अंगदान का संकल्प लिया। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के एक कार्यक्रम में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी से अंगदान का संकल्प लिया।

भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी मृत्यु के बाद अंगदान करेंगे। दिल्ली के एक कार्यक्रम में बुधवार को दोनों ने इसका संकल्प लिया।

आर्मी चीफ द्विवेदी ने कहा, सेना का कर्तव्य देश और समाज के कल्याण को प्राथमिकता देने का है। अंगदान इसका एक तरीका है।

सेनाध्यक्ष ने कहा,

QuoteImage

अगर हम अंगदान करते हैं, तो यह समाज के लिए संदेश होगा कि एक सच्चा सैनिक मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा के लिए खड़ा रहता है।

QuoteImage

कार्यक्रम में आर्मी चीफ ने बताया कि भारत अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) के मामले में दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां हर साल करीब 20000 ऑर्गन ट्रांसप्लांट होते हैं।

आर्मी चीफ और उनकी पत्नी के अंगदान करने का संकल्प पत्र की कॉपी।

आर्मी चीफ और उनकी पत्नी के अंगदान करने का संकल्प पत्र की कॉपी।

उपेंद्र द्विवेदी बोले- युवा और सेना के अधिकारी अंगदान का संकल्प लें

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को दिल्ली में आर्गन डोनेशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को दिल्ली में आर्गन डोनेशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि नेशनल ऑर्गन डोनेशन और एलोकेशन प्रोग्राम में बदलाव किए गए हैं। अब महिला मरीजों और डोनर के परिवार के सदस्यों को अंग मिलने में प्राथमिकता दी जाएगी। यह एक अच्छी पहल है, जिससे अंगदान को बढ़ावा मिलेगा।

मैं युवाओं और सेना के अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे अंगदान का संकल्प लें। आइए हम सब मिलकर अंगदान का संदेश फैलाएं और इसे एक राष्ट्रीय अभियान बनाएं।

13 अगस्त: वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है

दुनियाभर में हर साल 13 अगस्त को ‘वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे’ मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को अंगदान (Organ Donation) के महत्व के प्रति जागरूक करना और यह समझाना है कि कैसे एक व्यक्ति की पहल कई जिंदगियों को नई सांसें दे सकती है।

भारत में हर साल लाखों लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें लिवर, किडनी, हार्ट या आंखों जैसे अंगों की सख्त जरूरत होती है, लेकिन समय पर डोनर न मिलने के कारण उनकी जान चली जाती है। जबकि एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंग करीब 8 लोगों की जान बचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

जानिए ऑर्गन डोनेशन क्या है?

जब हमारे शरीर का कोई अंग खराब हो जाता है और वो काम करना बंद कर देता है, तब उस अंग की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का स्वस्थ अंग लगाया जाता है। इसे ऑर्गन ट्रांसप्लांट कहते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर का अंग किसी जरूरतमंद को देता है तो उसे अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) कहते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ADR report 2532 crore rupees income of 40 regional parties in 2023-24 | 40 रीजनल पार्टियों को ₹2532 करोड़ की इनकम हुई: 70% चुनावी...

नई दिल्ली4 घंटे पहलेकॉपी लिंकएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 40 रीजनल पार्टियों की इनकम रिपोर्ट जारी की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img