Sunday, September 28, 2025

Tamil Nadu: 39 people died in a stampede at actor Vijay’s rally. | तमिलनाडु- एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 38 मौतें: 58 से ज्यादा घायल; 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से बेकाबू हुई भीड़

Must Read


चैन्नई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। डीजीपी जी वेंकट रमण 38 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, इनमें से 45 की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। लेकिन, 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए। इस दौरान एक्टर 6 घंटे की देरी से पहुंचे। आयोजक 60 फीट लंबी प्रचार बस को 100 फीट चौड़ी भीड़ भरी सड़क पर ले गए। विजय को बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। उन्होंने मंच से उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद वहां भगदड़ के हालात बन गए।

इधर, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने रात को ही हाईलेवल मीटिंग ली और देर रात को ही करूर पहुचें। स्टालिन ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और परिजनों से मुलाकात की। उधर, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, घटना के बाद विजय घायलों से नहीं मिले। वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई चले गए।

घटना को 3 तस्वीरों में समझें…

विजय की रैली में शनिवार शाम को 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए।

विजय की रैली में शनिवार शाम को 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए।

विजय ने मंच से 9 साल की गुम हुई बच्ची को तलाशने की अपील की, जिसके बाद वहां भगदड़ के हालात बन गए।

विजय ने मंच से 9 साल की गुम हुई बच्ची को तलाशने की अपील की, जिसके बाद वहां भगदड़ के हालात बन गए।

घायलों और मृतकों को करूर अस्पताल भेजा गया। जहां 58 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।

घायलों और मृतकों को करूर अस्पताल भेजा गया। जहां 58 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।

विजय हादसे के बाद चेन्नई चले गए

हादसे के बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से चेन्नई रवाना हो गए।

हादसे के बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से चेन्नई रवाना हो गए।

हादसे के बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से चेन्नई रवाना हो गए। वे न ही घायलों से मिले और न ही सार्वजनिक तौर पर कोई सांत्वना दी। हालांकि उन्होंने X पर लिखा- मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुःख महसूस कर रहा हूं। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

मैप से समझें, कहा हुआ हादसा

भगदड़ की वजह, 6 पॉइंट्स में

  1. एक्टर विजय तय वक्त से करीब 6 घंटे की देरी से करूर पहुंचे, जिससे उन्हें देखने के लिए बहुत भारी भीड़ जमा हो गई।
  2. शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए।
  3. धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
  4. भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए।
  5. विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई।
  6. प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन 60 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। दोगुनी भीड़ संभालने के इंतजाम नहीं थे।

तमिलनाडु सरकार का एक्शन

  1. मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया।
  2. स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10‑10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की।
  3. CM स्टालिन देर रात को ही करूर पहुचें और हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
CM स्टालिन शनिवार देर रात चेन्नई से करूर पहुचें।

CM स्टालिन शनिवार देर रात चेन्नई से करूर पहुचें।

विजय की रैली में भीड़, भगदड़ और मातम की 7 तस्वीरें…

शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे।

शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे।

एक्टर विजय के भाषण के दौरान ही वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनने लगे थे।

एक्टर विजय के भाषण के दौरान ही वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनने लगे थे।

भगदड़ मचने पर एक्टर विजय ने भाषण रोक दिया, शांति की अपील की, फिर वे वहां से निकल गए।

भगदड़ मचने पर एक्टर विजय ने भाषण रोक दिया, शांति की अपील की, फिर वे वहां से निकल गए।

भगदड़ के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

भगदड़ के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

शनिवार देर रात शवों को अस्पताल से बाहर लाया गया।

शनिवार देर रात शवों को अस्पताल से बाहर लाया गया।

करुर अस्पताल के बाहर शनिवार रात को अपनों के लिए बिलखता युवक।

करुर अस्पताल के बाहर शनिवार रात को अपनों के लिए बिलखता युवक।

नमक्कल रैली में हादसा, सबक नहीं लिया

शनिवार को विजय की दो रैलियां थीं। नमक्कल में सुबह 8:45 बजे सभा की अनुमति थी, लेकिन वे 2:45 बजे पहुंचे। तब तक धूप में भूखे-प्यासे लोग थककर गिरने लगे थे। भीड़ बेकाबू हुई, कई घायल हुए और महिलाओं के पैर टूटे। आयोजकों ने भीड़ प्रबंधन नहीं किया। इसके बाद विजय दोपहर 3:45 बजे नमक्कल से निकले गए।

सेलिब्रिटी के कारण भगदड़ की पिछली 4 घटनाएं…

बेंगलुरु भगदड़- 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

4 जुलाई को हुई बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

4 जुलाई को हुई बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

हैदराबाद भगदड़- अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

हैदराबाद में 4 दिसंबर की रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। इसके बाद भगगड़ मच गई।

हैदराबाद में 4 दिसंबर की रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। इसके बाद भगगड़ मच गई।

कोट्टाराकारा भगदड़- 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा में एक्टर दुलकर सलमान के मॉल इनॉगरेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

एक्टर दुलकर सलमान 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा पहुंचे, यहां भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

एक्टर दुलकर सलमान 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा पहुंचे, यहां भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

नानकरामगुडा भगदड़- 17 मार्च 2013 को तेलंगाना के नानकरामगुडा में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई।

तेलंगाना के नानकरामगुडा में 2013 में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई थी।

तेलंगाना के नानकरामगुडा में 2013 में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई थी।

एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी

एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।

अपने माता-पिता के खिलाफ कर चुके हैं केस

थलपति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम बना ली।

इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था।

————————

भगदड़ की ये खबर भी पढ़ें…

RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें:कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे, हम तैयार नहीं थे

4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत

अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था।पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Sinus And Migraine: साइनस और माइग्रेन का कारण क्या है? जानें तुरंत राहत के उपाय | Patrika News

साइनस में नाक बंद होती है, साथ ही नाक में कफ आदि का बहाव अधिक मात्रा में होता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img