Tuesday, September 9, 2025

Rain alert in Haryana for next 24 hours | हरियाणा में अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर-15 दिन में 4 जिलों में बादल फटा, 130 मौतें; सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी

Must Read


देहरादूर/श्रीनगर/चंडीगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी कि सितंबर में सामान्य (167.9 मिमी) से ज्यादा बारिश होगी।

सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड में हैं, जहां लैंडस्लाइड और बाढ़ आने की संभावना है। वहीं राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।

उधर हरियाणा में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही है। अगले 24 घंटे तेज बारिश होगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में चार जिलों में बादल फटा। किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 33 का पता नहीं चल पाया है।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

यूपी के गाजियाबाद में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। गाड़ियां आधी डूब गईं।

यूपी के गाजियाबाद में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। गाड़ियां आधी डूब गईं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में तेज बारिश के चलते व्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में तेज बारिश के चलते व्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

हरियाणा के सोनीपत में जलभराव के बीच गुजरती गाड़ियां।

हरियाणा के सोनीपत में जलभराव के बीच गुजरती गाड़ियां।

पंजाब के होशियारपुर में डेरा बाबा नानक एरिया में बाढ़ आई है। प्रभावित लोगों के लिए पीने वाला पानी और अन्य सामान लेकर जाते हुए लोग।

पंजाब के होशियारपुर में डेरा बाबा नानक एरिया में बाढ़ आई है। प्रभावित लोगों के लिए पीने वाला पानी और अन्य सामान लेकर जाते हुए लोग।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: बाढ़ का हाई अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की आशंका; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

कैथल में रविवार को बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

कैथल में रविवार को बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

हरियाणा में सोमवार को मौसम विभाग ने बाढ़ का हाई अलर्ट जारी किया है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में बारिश का रेड अलर्ट है। रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला में रविवार से बारिश हो रही है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यमुना और मारकंडा नदी कल से ही ओवरफ्लो है। पूरी खबर पढ़ें…

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Maruti Victoris Vs Hyundai Creta

Competition in the midsize SUV segment is set to intensify with the launch of the all-new Maruti Victrois...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img