Sunday, October 5, 2025

Odisha Cuttack Violence News Updates: Internet shutdown Durga Puja clashes | कटक में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 2 गुट भिड़े: गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़; इंटरनेट डाउन, VHP ने आज बंद बुलाया

Must Read


  • Hindi News
  • National
  • Odisha Cuttack Violence News Updates: Internet Shutdown Durga Puja Clashes

कटक12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कटक शहर के कई इलाकों में रविवार को हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। गाड़ियां-दुकानों तक में आग लगा दी। - Dainik Bhaskar

कटक शहर के कई इलाकों में रविवार को हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। गाड़ियां-दुकानों तक में आग लगा दी।

ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हैं। प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। इंटरनेट सर्विस भी बंद हैं।

दो गुटों में झगड़े के बाद भड़की हिंसा में 25 लोग घायल हुए हैं। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शहर के कई इलाकों में रविवार रात 10 बजे से अगले 36 घंटे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सोमवार को सुबह से शाम तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। VHP के प्रवक्ता ने कहा- प्रशासन बार-बार अनुरोध के बावजूद शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित नहीं करा पाया।

हिंसा और विरोध-प्रदर्शन की 4 फोटोज

कटक शहर के कई इलाकों में रविवार को हिंसक झड़प हुईं। गाड़ियां तक जला दीं।

कटक शहर के कई इलाकों में रविवार को हिंसक झड़प हुईं। गाड़ियां तक जला दीं।

पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव की स्थिति है।

पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव की स्थिति है।

प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। उन्हें इलाके से हटाने के लिए दौड़ते पुलिसकर्मी।

प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। उन्हें इलाके से हटाने के लिए दौड़ते पुलिसकर्मी।

प्रशासन ने शहर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

प्रशासन ने शहर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

अब समझिए विवाद कैसे हुआ… दरअसल, कटक के दरागाबाजार इलाके से विसर्जन शोभायात्रा देबीगारा की ओर कथाजोड़ी नदी के तट तक जा रही थी। इसी बीच रात के करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच हाती पोखरी इलाके में हिंसा हुई।

पुलिस के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब कुछ स्थानीय लोगों ने जुलूस में बज रहे तेज आवाज वाले संगीत का विरोध किया। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया। छतों से पत्थर और बोतलें फेंकी जाने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए। घायलों में डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव भी शामिल हैं।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। कई गाड़ियां और दुकानें तोड़ दी गईं। लगभग तीन घंटे तक विसर्जन रुका रहा। बाद में कड़ी सुरक्षा में विसर्जन दोबारा शुरू हुआ और सुबह 9:30 बजे तक सभी मूर्तियों का विसर्जन पूरा कर लिया गया।

दंगाइयों ने 10 जगह आग लगाई

असिस्टेंट फायर ऑफिसर संजीब कुमार बेहेरा ने कहा कि दंगाइयों ने गौरीशंकर पार्क के पास कई जगहों पर आग लगाई। हमें 8-10 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा दी, लेकिन भीड़ हम पर भी पत्थर फेंक रही थी। पुलिस मौके पर हालात संभाल रही है।

साथ ही बताया कि शहर के प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर हालात पर नजर रख रहे हैं ताकि आगे कोई हिंसा न हो।

CM बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी: असामाजिक तत्वों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घायलों को मुफ्त इलाज किया जाएगा।

बीजू जनता दल (BJD) सांसद सुलता देव: कटक भाईचारे का शहर है। जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई हमेशा से मिलकर रहते आए हैं। जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार न तो कानून-व्यवस्था संभाल सकती है और न ही महिलाओं की सुरक्षा कर सकती है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से अपराध दर में वृद्धि हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Recruitment 2025 Notification Out

You are here > Sarkari Result   »  RPSC 1st Grade Teacher (Agriculture) Online Form 2025 – Last Date ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img