Monday, September 8, 2025

Kolkata Birthday Party Gang Rape Case; Deep Chandan Malik | Regent Park | कोलकाता में जन्मदिन पर 20 साल की लड़की का रेप: दो दोस्तों ने पार्टी करने के बहाने घर पर बुलाया; घटना के बाद हुए फरार

Must Read


कोलकाता4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बताया आरोपियों की पहचान दीप और चंदन मलिक के रूप में हुई है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने बताया आरोपियों की पहचान दीप और चंदन मलिक के रूप में हुई है।

कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में 20 साल की लड़की का उसके जन्मदिन पर दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना 5 सितंबर की है, पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हरिदेवपुर की रहने वाली है। उसकी दोनों आरोपियों चंदन और दीप से पहचान थी।

चंदन लड़की को उसका बर्थडे मनाने के लिए दीप के घर ले गया। वहां उन्होंने खाना खाया। जब पीड़ित ने कहा कि वह घर लौटना चाहती है, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। फिर दरवाजा बंद करके रेप किया।

घटना की अगली सुबह करीब 10.30 बजे पीड़ित किसी तरह आरोपी के घर से भाग निकली। घर लौटकर परिवार को जानकारी दी। फिर केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार हैं, दोनों की तलाश जारी है।

आरोपी ने खुद को बताया था दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि वह कई महीने पहले चंदन से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता में एक बड़े दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया। उसके माध्यम से वह दीप से मिली और तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों आरोपियों ने उसे पूजा समिति में शामिल करने का वादा किया था।

कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सेफ, फिर भी दो चर्चित रेप केस

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2025 के डेटा के अनुसार कोलकाता को देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। हालांकि पिछले एक साल में महिलाओं से अपराध के दो बड़े मामले सामने आए हैं

  • पहला मामला- 25 जून 2025- साउथ कलकत्ता लॉ कालेज में छात्रा से रेप साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ 25 जून 2025 को रेप का मामला सामने आया था। घटना के मुख्य आरोपी कॉलेज का ही पूर्व छात्र और तृणमूल छात्र परिषद का पूर्व अध्यक्ष मोनोजीत मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
  • दूसरा मामला- 8 अगस्त 2024- आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का रेप व मर्डर आरजी कर हॉस्पिटल में 8 अगस्त 2024 की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। इस साल की शुरुआत में एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

——————————

ये भी खबर पढ़ें

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:कोर्ट ने कहा- एक कोमल फूल असमय मुरझा गया

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीकर की पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 ने एक नाबालिग से रेप केस में मुख्य आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Trial begins for ‘suitcase murder’ suspect Hakyung Lee

A woman accused of murdering her two children and hiding their remains in suitcases is going on trial...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img