Thursday, September 11, 2025

ISIS terrorist arrested from Biaora of Rajgarh | राजगढ़ के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस के मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में छापे, कुल 5 आतंकी पकड़े; टेरर मॉड्यूल चला रहे थे – rajgarh (MP) News

Must Read


दिल्ली पुलिस ने ब्यावरा की शहीद कॉलोनी से कामरान कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी है।

.

ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हमसे साझा की गई जानकारी में उन्होंने इसे आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला बताया था।

धाकड़ ने कहा- कामरान के परिजन की वेल्डिंग की दुकान है।

IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 5 संदिग्धों में से दो दिल्ली, एक ब्यावरा जबकि एक-एक तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से हैं। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान नाम के युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

अशरफ दानिश भारत से टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। रांची में उसके ठिकाने से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश मिला है।

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। वहां से भी हथियार और IED बनाने का समान बरामद मिला है। सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रांची से गिरफ्तार दानिश के ठिकाने से IED बनाने का सामान मिला है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रांची से गिरफ्तार दानिश के ठिकाने से IED बनाने का सामान मिला है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करते थे आरोपी दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे।

टेरर ग्रुप सांप्रदायिक नफरत फैलाने और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के मकसद से कई ऑनलाइन ग्रुप भी चलाता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी केस में पिछले साल अगस्त, 2024 में रांची से डॉक्टर इश्तियाक को पकड़ा था।

अब रांची से ही दानिश भी पकड़ा गया है। यह वांटेड क्रिमिनल है और उस केस में फरार भी चल रहा था। पिछले साल टेरर मॉड्यूल में हरियाणा में ट्रेनिंग देने वाले का नाम भी आया था। दिल्ली पुलिस ने 6 से 7 संदिग्धों को हरियाणा से भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये टेरर मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये टेरर मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में था।



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Bengaluru Metro Station Controversy; Devendra Fadnavis Siddaramaiah | BJP Congress | कर्नाटक में शिवाजीनगर स्टेशन का नाम ‘सेंट-मैरी’ करने का प्रस्ताव: फडणवीस बोले- ये...

Hindi NewsNationalBengaluru Metro Station Controversy; Devendra Fadnavis Siddaramaiah | BJP Congressमुंबई37 मिनट पहलेकॉपी लिंकमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img