Sunday, September 7, 2025

India Defence Update; Army Road-Map | Navy Air Force Fighter Jets | सेना को 15 साल में मिलेंगे 2200 टैंक,6 लाख गोले: AI तकनीक से लैस हथियार-रडार भी शामिल; नौसेना को नया एयरक्राफ्ट कैरियर मिलेगा

Must Read


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना को अगले 15 सालों में 2200 नए टैंक और 6 लाख गोले दिए जाएंगे। सेना के तीनों अंगों को मजबूत करने के लिए AI तकनीक से लैस हथियार और रडार भी खरीदे जाएंगे। नौसेना को नया एयरक्राफ्ट कैरियर मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना के लिए 15 साल का रोड-मैप जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके जरिए सुरक्षा बलों की आधुनिकता पर जोर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स का कहना है कि सेना ने प्लानिंग करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के वक्त आई चुनौतियों पर भी ध्यान दिया है।

भारत को और S-400 डिफेंस सिस्टम देगा रूस

रूसी हथियार एजेंसी के निदेशक दिमित्री शुगायेव ने 3 सितंबर को कहा था कि भारत और रूस अमेरिका के दबाव के बावजूद एस-400 मिसाइल सिस्टम की सप्लाई बढ़ाने पर बात कर रहे हैं। भारत के पास पहले से एस-400 मिसाइल सिस्टम मौजूद है। जल्द ही भारत रूस से नए Su-57 लड़ाकू विमान भी ले सकता है। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। हम चाहते हैं कि भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में साथ आगे बढ़ें।

2018 में भारत ने रूस से 5.5 अरब डॉलर में एस-400 के 5 स्क्वाड्रन खरीदने की डील की। उस वक्त भी अमेरिका ने भारत के रूसी मिसाइल खरीदने का विरोध किया था। रूस 5 में से 3 स्क्वाड्रन भारत को सौंप चुका है। बाकी के 2 स्क्वाड्रन 2027 तक मिल जाएंगे।

वायुसेना को सितंबर में 2 तेजस मार्क-1ए मिल सकते हैं

अमेरिका ने 15 जुलाई को भारत को दूसरा GE-404 इंजन सौंपा था। यह इंजन तेजस लड़ाकू विमान (LCA मार्क 1A) में लगाया जाएगा। इसे तेजस बना रही सरकारी कंपनी HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) को सौंपा गया है। वायुसेना को सितंबर में 2 तेजस मार्क-1ए मिल सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, HAL को इस साल के आखिर तक ऐसे 12 इंजन मिल जाएंगे। इनका इस्तेमाल LCA मार्क 1A फाइटर जेट्स में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

New SUVs To Rival Creta

Hyundai Creta has been an undisrupted player in the midsize SUV segment since its launch in 2015. Several...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img