Wednesday, September 10, 2025

IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi Prayagraj MP Rain Alert | राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, 8 जिलों में स्कूल बंद: प्रयागराज में गंगा चौथी बार लेटे हनुमानजी तक पहुंची; हिमाचल में बस पर लैंडस्लाइड

Must Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi Prayagraj MP Rain Alert

जयपुर/उदयपुर/लखनऊ/शिमला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में बीते 3 तीन से तेज बारिश हो रही है। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे।

उदयपुर में घर-दुकान पानी में डूब गए हैं। मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। सिरोही में जवाई नदी के तेज बहाव में एक कार बह गई।

यूपी के लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश जारी है। जौनपुर में 2 बच्चे नाले में बह गए। उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले युवक की मौत हो गई।

प्रयागराज में एक बार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को गंगा नदी चौथी बार लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गई। पूरी प्रतिमा डूब गई है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सोमवार को बस पर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। 28 यात्री सुरक्षित बचाए गए। वहीं, चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी शाम पांच बजे दो गाड़ियों पर चट्टानें गिर गईं।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

प्रयागराज में सोमवार गंगा नदी का पानी चौथी बार लेटे हनुमान तक पहुंच गया। यहां गंगा और यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है।

प्रयागराज में सोमवार गंगा नदी का पानी चौथी बार लेटे हनुमान तक पहुंच गया। यहां गंगा और यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में सोमवार को सूरवाल बांध के ओवरफ्लो होने से गहरा गड्ढा बन गया। इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में सोमवार को सूरवाल बांध के ओवरफ्लो होने से गहरा गड्ढा बन गया। इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर सोमवार शाम बस के ऊपर लैंडस्लाइड हो गया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर सोमवार शाम बस के ऊपर लैंडस्लाइड हो गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 20 जिलों में यलो अलर्ट, अंबाला में अंडरपास में पानी भरा; यमुनानगर में पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा

अंबाला के जंडली अंडरपास में बारिश से पानी भर गया।

अंबाला के जंडली अंडरपास में बारिश से पानी भर गया।

हरियाणा के अंबाला और चरखी दादरी में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। अंबाला में जंडली अंडरपास में जलभराव हो गया। यमुनानगर में रात को बारिश हुई। यहां तेज हवा में छप्पर से सारण जाने वाले रास्ते पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में ऑरेंज व बाकी बचे 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 में स्कूलों की छुट्‌टी; यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं कैंसिल

भारी बारिश से नागौर, सिरोही सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

भारी बारिश से नागौर, सिरोही सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन कुछ ही जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को जालोर, सिरोही, उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाड़मेर, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चूरू, झुंझुनूं, अलवर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: नीमच-मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में बूंदाबांदी, डेढ़ इंच पानी गिरते ही कोटा फुल होगा

भोपाल में सोमवार दोपहर को करीब आधे घंटा तक तेज बारिश हुई।

भोपाल में सोमवार दोपहर को करीब आधे घंटा तक तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर समेत 15 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। मंगलवार को उज्जैन संभाग के 2 जिले- नीमच और मंदसौर को छोड़कर अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिन के लिए कुछ जिलों में ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी में हल्की बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

BPSC MDO Answer Key Objection 2025 Out

You are here > Sarkari Result   »  BPSC MDO Answer Key Objection 2025 Post Date: September...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img