Saturday, September 13, 2025

IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Sikkim Landslide | Punjab Kashmir Himachal Rajasthan | तमिलनाडु और उत्तराखंड में तेज बारिश: MP के जबलपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी, 1 घायल; 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Must Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Sikkim Landslide | Punjab Kashmir Himachal Rajasthan

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, किसी भी राज्य में रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में 16 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 14 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा।

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई, उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। हिमाचल में भी बारिश का दौर लोटा है, अगले दो दिन के लिए चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

MP के जबलपुर में शुक्रवार शाम बारिश के चलते बीएसएनएल की एक पुरानी 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसे में युवक घायल हो गया। घटना के बाद NDRF-SDRF, नगर निगम और पुलिस की टीम ने मलबे में तलाश शुरू की।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

बिहार: 27 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के 27 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार और आसपास के इलाकों में लो-प्रेशर (निम्न दबाव का क्षेत्र) बना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा प्रदेश में आ रही हैं। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 33-35°C और न्यूनतम 25-27°C के बीच रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में शुक्रवार रात तेज बारिश हुई। 13 और 14 सितंबर को भी ज्यादातर जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। किन्नौर-लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इस सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23 cm ऊपर पहुंचा है। यहां 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। लोग तंबुओं या किराए के घरों में रह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Honda Elevate Gets Festive Benefits, GST Price Cut & New Features

Honda Cars India is offering attractive discounts on the Elevate midsize SUV in September, 2025. The highest benefits...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img