Sunday, August 17, 2025

IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi Bihar | Rajasthan MP Himachal | हिमाचल में भारी बारिश, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा: किन्नौर में पत्थर गिरने से 2 लोगों की मौत; हिसार में घर की छत ढही

Must Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi Bihar | Rajasthan MP Himachal

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जान और माल दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने किन्नौर के जूलाकंडा कृष्ण मंदिर जा रहे दिल्ली के 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पैदल मंदिर जाते समय इन दोनों पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया।

वहीं, कांगड़ा में शनिवार सुबह पौंग डैम से पानी छोड़ा गया, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया। बहाव तेज होने से मिट्‌टी कट गई, जिससे मंड भोग्रवां में एक मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। उधर, मंडी के पंडोह में बिजली की हाईटेंशन लाइन का टावर लैंडस्लाइड के कारण ध्वस्त हो गया।

हरियाणा में शनिवार को गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और करनाल में तेज बारिश हुई। यमुनानगर के प्राचीन कालेश्वर मठ के गुंबद पर बिजली गिर गई, जिससे गुंबद में दरारें आ गईं। बिजली गिरने के समय मंंदिर में आरती चल रही थी। हिसार में एक घर की छत ढह गई, जबकि फरीदाबाद में मकान का छज्जा गिर गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में ऑरेंज और राजस्थान-छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

हिमाचल के कांगड़ा में शनिवार सुबह पौंग डैम से पानी छोड़ने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। इससे मकान का एक हिस्सा गिर गया।

हिमाचल के कांगड़ा में शनिवार सुबह पौंग डैम से पानी छोड़ने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। इससे मकान का एक हिस्सा गिर गया।

हिमाचल के शिमला के देवनगर में टीसीपी ऑफिस के पास शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। इसके मलबे में 2 गाड़ियां दब गईं।

हिमाचल के शिमला के देवनगर में टीसीपी ऑफिस के पास शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। इसके मलबे में 2 गाड़ियां दब गईं।

हरियाणा के यमुनानगर के प्राचीन कालेश्वर मठ के गुंबद पर शनिवार को बिजली गिरने से दरारें आ गई और मलबा गिरा।

हरियाणा के यमुनानगर के प्राचीन कालेश्वर मठ के गुंबद पर शनिवार को बिजली गिरने से दरारें आ गई और मलबा गिरा।

हरियाणा के नारनौंद में शनिवार को मकान की छत ढह गई।

हरियाणा के नारनौंद में शनिवार को मकान की छत ढह गई।

देशभर में शनिवार को बारिश का डेटा, मैप से समझें…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान के मुताबिक अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

इस मानसून सीजन प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है। जबकि, सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है। यहां 167 मिमी तक बादल बरसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: आज 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग ने आज राज्य के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मीडियम बारिश की संभावना है। बाकी 29 जिलों में गर्मी और उमस भरा मौसम बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश से जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति है।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक: साकलेशपुर में लैंडस्लाइड, NH-75 पर यातायात बाधित

कर्नाटक के साकलेशपुर में तेज बारिश के कारण NH-75 पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके चलते हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। कई घंटे से यहां पर जाम की स्थिति है। स्थानीय प्रशासन मलबा हटाने में लगा है।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Sudan army torturing people to death, says rights group

A prominent Sudanese human rights group has accused the country's army and security forces of torturing people to...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img