श्री हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी हुई है।
चमोली स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए आज यानी 10 अक्टूबर को दोपहर एक बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब में बुधवार तक 2 लाख 71 हजार 367 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 2024 में कुल दर्शनार्थियों की संख्या 1 लाख 83 हजार 722 थी। इस
.
सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में आज इस साल की अंतिम अरदास की जाएगी। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू होगी।
गुरुद्वारा गोविंद घाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने के मौके पर पूरे गुरुद्वारे को विशेष रूप से सजाया गया है। इस दौरान सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पंजाब और अन्य स्थानों से बैंड टीमें भी शामिल होंगी। इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे रहे हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है।

चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित श्री बद्रीनाथ धाम।
वहीं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा 23 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे।