Wednesday, September 10, 2025

Dowry harassment case- Supreme Court acquits mother-in-law | दहेज प्रताड़ना केस- सुप्रीम कोर्ट ने सास को बरी किया: कहा-ऐसी बातें हवा से तेज फैलती हैं, सिर्फ आरोपों के आधार पर दोषी नहीं मान सकते

Must Read


नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने मामले की सुनवाई की। - Dainik Bhaskar

स्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने मामले की सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना के आरोप में सजा पा चुकी महिला (सास) को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि बहू को दहेज के लिए सताए जाने की खबरें हवा से भी तेज फैलती हैं। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा,

QuoteImage

पड़ोसी गवाह ने साफ किया था कि महिला ने बहू और उसके परिवार वालों से कभी दहेज की मांग नहीं की। इसके बावजूद निचली अदालतों ने उसकी गवाही को नजरअंदाज किया।

QuoteImage

मामला उत्तराखंड का है। यहां 2001 में एक महिला ने शादी के कुछ समय बाद ही आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी गर्भवती थी और ससुराल में उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया गया कि सास ताने मारती थी। हालांकि, उस समय पति शहर में मौजूद नहीं था।

ट्रायल कोर्ट ने जांच के बाद पिता के आरोपों के आधार पर मां को दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। जबकि ससुर और देवर को बरी कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने भी यही फैसला बरकरार रखा था।

मामले में ठोस सबूत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दहेज की कोई भी मांग धारा 498-ए (क्रूरता) के दायरे में आती है, लेकिन इस मामले में ठोस सबूत नहीं हैं। इसलिए मामले में हाईकोर्ट का फैसला रद्द किया जाता है और सास को बरी कर दिया गया।

————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

kaithal Lance Naik Narendra Sindhu Martyr Update; Haryana News | शहीद लांसनायक का अंतिम संस्कार आज: कैथल आएगी पार्थिव देह; मां बार-बार बेहोश हो...

शहीद नरेंद्र सिंधु कैथल के गांव रोहेड़ा के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img