Tuesday, October 21, 2025

diwali celebrations photos kolkata srinagar delhi jaipur | देश-दुनिया में दिवाली सेलिब्रेशन- 22 तस्वीरें: लाल चौक पर दीयों से ऑपरेशन सिंदूर लिखा, कोलकाता में काली पूजा, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जवानों ने दिवाली मनाई

Must Read


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में 20 अक्टूबर की शाम दिवाली मनाई गई। श्रीनगर से लेकर कन्याकुमारी तक दिवाली के मौके पर लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और ऑफिस को दीयों और लाइट से रोशन किया। गणेश और लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने पटाखे जलाए।

कोलकाता के पंडालों में काली पूजा करके दिवाली मनाई गई। भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात जवानों ने बॉर्डर के तारों पर मोमबत्ती सजाई। वहीं, श्रीनगर के लाल चौक पर दीयों से ऑपरेशन सिंदूर लिखा गया। मुंबई में श्री समर्थ व्यायाम मंदिर के स्टूडेंट्स ने मल्लखंब का प्रदर्शन किया।

अहमदाबाद में दिवाली पर व्यापारियों ने चोपड़ा पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान की प्रतिमा के सामने अकाउंट बुक्स की पूजा की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। मोदी ने जवानों के साथ गाना गाया, मिठाई खिलाई और डिनर किया।

दुनिया के कई देशों में बसे भारतीयों ने दिवाली का त्योहार मनाया। आस्ट्रेलिया के सिडनी में ओपेरा हाउस को सजाया गया। वहीं, लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली समारोह के दौरान आतिशबाजी हुई। इसके अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दीवाली की बधाई दी।

देश-दुनिया से दिवाली की 22 तस्वीरें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों को मिठाई खिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों को मिठाई खिलाई।

जयपुर के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के ऊपर आसमान में आतिशबाजी हुई।

जयपुर के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के ऊपर आसमान में आतिशबाजी हुई।

अहमदाबाद में व्यापारियों ने भगवान की प्रतिमा के सामने अकाउंट बुक्स रखकर चोपड़ा पूजा की।

अहमदाबाद में व्यापारियों ने भगवान की प्रतिमा के सामने अकाउंट बुक्स रखकर चोपड़ा पूजा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में घंटेवाला शॉप पर इमरती बनाई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में घंटेवाला शॉप पर इमरती बनाई।

प्रयागराज में लोगों ने आकाशीय दीपक भी उड़ाए।

प्रयागराज में लोगों ने आकाशीय दीपक भी उड़ाए।

कोलकाता के कई पंडालों में काली पूजा कर दिवाली मनाई गई।

कोलकाता के कई पंडालों में काली पूजा कर दिवाली मनाई गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के कालीघाट में अपने घर पर काली पूजा से पहले दीये रखती हुईं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के कालीघाट में अपने घर पर काली पूजा से पहले दीये रखती हुईं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लड़कियों ने पटाखे चलाए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लड़कियों ने पटाखे चलाए।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर दिवाली के मौके पर लोगों ने दीये जलाए।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर दिवाली के मौके पर लोगों ने दीये जलाए।

मुंबई में श्री समर्थ व्यायाम मंदिर के स्टूडेंट्स ने मल्लखंब का प्रदर्शन किया।

मुंबई में श्री समर्थ व्यायाम मंदिर के स्टूडेंट्स ने मल्लखंब का प्रदर्शन किया।

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हो रही विशेष पूजा में लोग शामिल हुए।

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हो रही विशेष पूजा में लोग शामिल हुए।

वाराणसी में गुरुकुल के छात्र दीये जलाते हुए।

वाराणसी में गुरुकुल के छात्र दीये जलाते हुए।

दिल्ली की गीता कॉलोनी में पटाखे जलाती महिला।

दिल्ली की गीता कॉलोनी में पटाखे जलाती महिला।

जयपुर के अक्षरधाम मंदिर को दीयों से सजाया गया।

जयपुर के अक्षरधाम मंदिर को दीयों से सजाया गया।

असम के गुवाहाटी में कॉटन यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स ने रंगोली के चारों ओर मिट्टी के दीये जलाए।

असम के गुवाहाटी में कॉटन यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स ने रंगोली के चारों ओर मिट्टी के दीये जलाए।

त्रिपुरा के अगरतला में भारत-बांग्लादेश अखौरा चेकपोस्ट पर दीये लगाती BSF की महिला अधिकारी।

त्रिपुरा के अगरतला में भारत-बांग्लादेश अखौरा चेकपोस्ट पर दीये लगाती BSF की महिला अधिकारी।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पुजारियों ने गंगा आरती की।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पुजारियों ने गंगा आरती की।

नागपुर में नेताजी फ्लावर मार्केट में पूजा के लिए केले के पत्ते खरीदता शख्स।

नागपुर में नेताजी फ्लावर मार्केट में पूजा के लिए केले के पत्ते खरीदता शख्स।

बांग्लादेश के ढाका में दिवाली के मौके पर बच्ची दीये रखती हुई।

बांग्लादेश के ढाका में दिवाली के मौके पर बच्ची दीये रखती हुई।

लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर को सजाया गया।

लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर को सजाया गया।

ब्रिटेन के लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली सेलिब्रेशन में महिलाएं शामिल हुईं।

ब्रिटेन के लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली सेलिब्रेशन में महिलाएं शामिल हुईं।

आस्ट्रेलिया के सिडनी में ओपेरा हाउस को सजाया गया

आस्ट्रेलिया के सिडनी में ओपेरा हाउस को सजाया गया

——————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई, कहा- सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। वे एक दिन पहले यहां पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने नौसैनिकों से बातचीत की।

यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी। कहा, “हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। INS विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Body of RG Kar rape-murder convict’s niece found | आरजी कर रेप-मर्डर दोषी की भतीजी का शव मिला: 11 साल की थी; भीड़ ने...

कोलकाता12 मिनट पहलेकॉपी लिंकलाल घेरे में संजय रॉय ने 9 अगस्त, 2024 को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर किया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img