Wednesday, September 10, 2025

Delhi CM Rekha Gupta Slap Attack Video Update; BJP AAP MLA | Jan Sunvai Controversy | दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला: भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो जारी की; आम आदमी पार्टी बोली- यह AI से बनाई

Must Read


  • Hindi News
  • National
  • Delhi CM Rekha Gupta Slap Attack Video Update; BJP AAP MLA | Jan Sunvai Controversy

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया है। CCTV फुटेज में वह हमले से पहले सीएम हाउस के बाहर दिखा था। - Dainik Bhaskar

आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया है। CCTV फुटेज में वह हमले से पहले सीएम हाउस के बाहर दिखा था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह करीब 8.15 बजे सिविल लाइंस इलाके में उनके कैंप ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि सीएम के हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं।

आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई (41) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उस पर हत्या की कोशिश और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

दिल्ली CM ऑफिस ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, भाजपा विधायक हरीश खुराना ने घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने का दावा किया है।उन्होंने X पर गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर की।

AAP की गुजरात यूनिट ने फोटो को एडिटेड बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने AI के इस्तेमाल से गोपाल इटालिया के फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इटालिया ने कहा कि उनके एक पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट्स लेकर उसे एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी शेयर किया।

गुजरात की विसावदर सीट से AAP विधायक गोपाल इटालिया (बाएं) के साथ आरोपी खीमजीभाई की यह तस्वीर हरीश खुराना ने X पर शेयर की।

गुजरात की विसावदर सीट से AAP विधायक गोपाल इटालिया (बाएं) के साथ आरोपी खीमजीभाई की यह तस्वीर हरीश खुराना ने X पर शेयर की।

हमले से एक दिन पहले भी CM आवास आया था आरोपी सोशल मीडिया पर दिल्ली CM पर हमले के आरोपी का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है। वह हमले से एक दिन पहले 19 अगस्त को CM के शालीमार बाग स्थित निजी निवास पहुंचा था। फुटेज में, वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा।

आरोपी का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दे रहा है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जन सुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM आवास का वीडियो बनाता दिखा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM आवास का वीडियो बनाता दिखा।

इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दिया।

इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दिया।

आरोपी CM आवास के अंदर भी अपने फोन से लगातार वीडियो बनाता दिखा।

आरोपी CM आवास के अंदर भी अपने फोन से लगातार वीडियो बनाता दिखा।

दिल्ली CM बोलीं- हमले के बाद सदमे में थी रेखा गुप्ता ने हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।’

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने हमले के बाद शाम करीब 6 बजे X पर यह पोस्ट किया।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने हमले के बाद शाम करीब 6 बजे X पर यह पोस्ट किया।

प्रवेश वर्मा का दावा- आरोपी ने पहले रेकी की थी दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही हैं। दिल्ली-NCR से रोजाना 1000-2000 लोग CM के पास आते थे। आज जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मिले, वह घायल थीं। उनकी MLC की गई।

उन्होंने कहा- हमें पता चला है कि आरोपी व्यक्ति पिछले 24 घंटों से सीएम की रेकी कर रहा था, उसने गुप्ता के शालीमार बाग स्थित घर की भी रेकी की। रात सिविल लाइंस में भी गुजारी, ताकि वह मुख्यमंत्री से मिल सके। आज जब वह आया, तो उसके हाथ में कोई कागज नहीं था। उसने सीएम से मिलते ही हमला किया। CM के हाथ-पैर और सिर में चोट आई है।

2 स्केच में समझें घटना कैसे हुई…

आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़कर खींचा और धक्का-मुक्की की।

आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़कर खींचा और धक्का-मुक्की की।

CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके सिर पर चोट लग गई।

CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके सिर पर चोट लग गई।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- हमलावर मौके की तलाश में था

  • शैलेंद्र कुमार- मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जैसे ही CM आवास के गेट पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह गलत हुआ।
  • अंजली- अगर कोई फर्जी व्यक्ति मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार सकता है, तो यह गंभीर बात है। वह व्यक्ति बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले गई है।
सीएम आवास पर बुधवार को सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।

सीएम आवास पर बुधवार को सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।

घटना के बाद दिल्ली दिल्ली सीएम आवास के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई।

घटना के बाद दिल्ली दिल्ली सीएम आवास के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई।

घटना पर BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान

  • दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर: 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने CM को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।
  • दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव: घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?
  • दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी: रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  • पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी– रेखा जी को जनता से मिलने से रोकने के लिए यह एक साजिश के तहत किया गया। प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता से जुड़ने को कहा है। इससे विपक्ष में हताशा है। मुझे 100% यकीन है कि जांच से पता चलेगा कि आरोपी कांग्रेस, AAP या CPI से जुड़ा कार्यकर्ता था।
राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।

राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।

आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी

राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची। वहां उसकी मां मिली। उन्होंने कहा- मेरा बेटा पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में कुत्तों को पकड़ने के आदेश दिए जाने के बाद से वह दुखी था। इसलिए वो दिल्ली गया था।

20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।

दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर भी हमले हुए थे

1. 2024: पदयात्रा के दौरान पानी फेंका

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने लिक्विड फेंका था।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने लिक्विड फेंका था।

30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है।

2. 2022: गुजरात में हुआ अटैक

मार्च 2022 में गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी थी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं थी। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकली थी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका था।

गरबा कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल के ऊपर फेंकी गई बोतल (लाल घेरे में)।

गरबा कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल के ऊपर फेंकी गई बोतल (लाल घेरे में)।

2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा

पूर्व सीएम को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था।

पूर्व सीएम को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था।

6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

………………….

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया था। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ADR report 2532 crore rupees income of 40 regional parties in 2023-24 | 40 रीजनल पार्टियों को ₹2532 करोड़ की इनकम हुई: 70% चुनावी...

नई दिल्ली4 घंटे पहलेकॉपी लिंकएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 40 रीजनल पार्टियों की इनकम रिपोर्ट जारी की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img