Tuesday, September 9, 2025

Delhi Car Accident Tragedy Video; Minor | Samaypur Badli | दिल्ली में नाबालिग ने कार से टक्कर के बाद घसीटा: युवक की मौत; इंजन के नीचे फंसा था, आरोपी जानता था लेकिन गाड़ी नहीं रोकी

Must Read


नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CCTV में दिखा कि नाबालिग लाल रंग की कार से एक व्यक्ति को घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

CCTV में दिखा कि नाबालिग लाल रंग की कार से एक व्यक्ति को घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक नाबालिग ने कार से 32 साल के युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद 600 मीटर तक घसीटा। इसके बाद युवक को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 अगस्त की शाम बादली इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई। अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखा कि युवक लाल रंग की चलती कार की इंजन के नीचे फंसा था।

चालक ने उसे रोड पर करीब 600 मीटर तक घसीटा। बाद में युवक का शव एनडीपीएल ऑफिस के गेट नंबर 5 के पास मिला था। उसके शरीर पर कई चोटें थीं और कपड़े फटे हुए थे।

DCP हरेश्वर ने बताया कि आरोपी नाबालिग को पता था कि घायल व्यक्ति उसकी कार के नीचे फंसा हुआ है। CCTV फुटेज में दिखा कि उसने कुछ देर के लिए कार रोकी, लेकिन फिर तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया।

हादसे की दो विजुअल देखिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Mahindra Scorpio N, XUV700, Thar

If you’re planning to buy a Mahindra SUV this festive season, the right time is now. The homegrown...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img