Tuesday, September 9, 2025

Bullet fired at petrol pump in helmet dispute | भिंड में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, 1 घायल: हेलमेट विवाद के बाद दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं; जान बचाने लोग इधर-उधर भागने लगे – Bhind News

Must Read



भिंड के नेशनल हाईवे-719 पर लोधी पेट्रोल पंप में शनिवार सुबह फायरिंग हो गई। हेलमेट को लेकर मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों ने पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में पंप का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल से प

.

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पंप कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी।

विवाद बढ़ा तो दोनों आरोपी युवक अपने घर पहुंचे और वहां से एक लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियार लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से भगदड़ मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक कर्मचारी को गोली लग गई।

सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। डीएसपी दीपक तोमर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Abducted Israeli-Russian researcher Elizabeth Tsurkov freed in Iraq

An Israeli-Russian researcher has been released after "being tortured for many months" by her Iraqi militia abductors, US...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img