- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Mumbai Worli Sea Link Suicide | Delhi Mumbai News
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी रचनाओं के लिए प्रख्यात इतिहासकार और लेखक गजानन भास्कर मेहेंदले का बुधवार शाम पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 77 साल के थे अविवाहित थे। गुरुवार को उनका शव भारत इतिहास संशोधक मंडल (BISM) में आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा।
इसके बाद वैकुंठ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। मेहेंदले ने अपने जीवन का पांच दशकों से ज्यादा समय ऐतिहासिक रिसर्च में समर्पित किया था। उन्हें मराठा इतिहास, खासतौर पर 17वीं शताब्दी के योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और सैन्य अभियानों पर एक विशेषज्ञ के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
मेहेंदले ने मराठी और अंग्रेजी में कई नामी किताब लिखे। उनकी चर्चित किताबों में शिवाजी: हिज लाइफ एंड टाइम्स, शिवचरित्र, छत्रपति शिवाजी महाराज जाले नासते तार, मराठ्यंचे अरमार (मराठा नौसेना) और टीपू इज अ वॉरियर शामिल हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर व्यक्ति ने आत्महत्या की, चिल्लाकर कहा- मुझे सांप ने काट लिया है

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर एक 47 साल के व्यक्ति ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। बाद में उसका शव सांताक्रूज के पास मिला। मृतक की पहचान अंधेरी (वेस्ट) निवासी अमित चोपड़ा के रूप में हुई है। वह आर्टिफिशियल गहनों का व्यापारी था।
पुलिस ने बताया कि मृतक ने अपने घर से सी लिंक जाने के लिए एक कैब किराए पर ली थी। वहां पहुंचने पर, उसने चिल्लाकर कहा कि उसे सांप ने काट लिया है, जिससे कैब चालक ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद चोपड़ा अचानक कैब से बाहर निकला और समुद्र में कूद गया।
इसके बाद कैब चालक ने तुरंत पुलिस का जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा अपना स्लिंग बैग और मोबाइल फोन कैब में ही छोड़ गया था। चोपड़ा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। बांद्रा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।