Wednesday, October 22, 2025

Body of RG Kar rape-murder convict’s niece found | आरजी कर रेप-मर्डर दोषी की भतीजी का शव मिला: 11 साल की थी; भीड़ ने पिता को जूतों से पीटा, सौतेली मां को घसीटा

Must Read


कोलकाता12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लाल घेरे में संजय रॉय ने 9 अगस्त, 2024 को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर किया था। उसे 20 जनवरी, 2025 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। - Dainik Bhaskar

लाल घेरे में संजय रॉय ने 9 अगस्त, 2024 को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर किया था। उसे 20 जनवरी, 2025 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

कोलकाता के चर्चित आर कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय की 11 साल की भतीजी का शव सोमवार को उसके घर में अलमारी से लटकता मिला। मंगलवार को गुस्साई भीड़ ने कोलकाता के भवानीपुर इलाके में बच्ची के पिता और सौतेली मां पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद उसके पिता भोला सिंह और उसकी दूसरी पत्नी पूजा अपने घर से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। लोगों ने पिता की जूतों से पिटाई की। वहीं सौतेली मां को बाल पकड़कर घसीटा और पिटाई की।

स्थानीय लोगों ने दोनों पर बच्ची को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इलाके में तनाव भड़क गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को आक्रोशित पड़ोसियों से बचाकर अलीपुर पुलिस थाने ले गई।

बच्ची का शव अलमारी के अंदर हैंगर से लटका हुआ था। उसके गले में कपड़े का टुकड़ा बंधा था।

बच्ची का शव अलमारी के अंदर हैंगर से लटका हुआ था। उसके गले में कपड़े का टुकड़ा बंधा था।

मां की आत्महत्या के बाद पिता ने मौसी से शादी की थी पुलिस ने बताया कि भोला ने पहले संजय रॉय की बड़ी बहन बबीता से शादी की थी। मृतक बच्ची उनकी इकलौती संतान थी। कुछ साल पहले बबीता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भोला ने संजय की छोटी बहन पूजा से शादी कर ली।

भोला की बेटी पांचवीं क्लास की छात्रा थी। सोमवार को उसका शव एक अलमारी के अंदर हैंगर से लटका हुआ मिला। उ​​​​​सके गले में कपड़े का एक टुकड़ा बंधा था। दावे के मुताबिक, उसकी सौतेली मां घर से बाहर थी। वह घर लौटी, तो उसने बच्ची को उसी हालत में पाया। बच्ची को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पड़ोसी बोले- रात के 2 बजे बच्ची को घर से निकाल देते थे पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां अक्सर लड़की को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। एक पड़ोसी ने आरोप लगाया- बच्ची को अक्सर रात में, यहां तक कि देर रात 2 बजे भी घर से बाहर निकाल दिया जाता था। इसने वह बहुत गहरे सदमे में थी।

बच्ची की दादी ने आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां उसे बेल्ट से पीटते थे और उसका सिर दीवारों पर पटक देते थे। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत मिला है। हालांकि, हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

संजय रॉय 2024 में डॉक्टर से रेप-मर्डर का दोषी

आरजी कर केस में संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया गया था।

आरजी कर केस में संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया गया था।

कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पिछले साल 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था।

कोर्ट ने 18 जनवरी, 2025 को संजय को दोषी ठहराया था। 20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। CBI और पीड़ित परिवार ने मौत की सजा मांगी थी। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं।

बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शामिल

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां महिलाएं सबसे ज्यादा अपराध का शिकार हैं। NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे।

……………………….

रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट से एक महीने तक रेप, आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था

दिल्ली में एक 18 साल की MBBS स्टूडेंट से एक महीने तक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के एक युवक ने उसे दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल के कमरे में पार्टी के बहाने बुलाया था। वहां उसके दो दोस्त भी थे। तीनों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होने पर मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया, जबकि अन्य दो युवकों ने इसे रिकॉर्ड किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Bhaskar reporter was given head cut from a buried corpse | भास्कर रिपोर्टर को दफनाई लाश से काटकर दे दिया सिर: बिहार के श्मशानों...

दीपावली की रात ढाई बजे रहे थे। हम पटना के बांसघाट श्मशान घाट पर थे। पटाखों की आवाज...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img