Sunday, October 19, 2025

Badrinath Dham Diwali Decoration 12 Quintal Flowers Adorn Temple News Update | बद्रीनाथ धाम 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा: दीपावली पर्व पर मंदिर समिति ने की सजावट, 25 नवंबर को बंद होंगे कपाट – Chamoli News

Must Read



बद्रीनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया।

चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम दीपावली और धनतेरस के मौके पर 12 क्विंटल गेंदे के फूलों सजाया गया। बद्री-केदार मंदिर समिति ने भगवान बदरी विशाल के मंदिर को सजाया। फूलों की अनुपम सजावट के बीच मंदिर की छटा देखते ही बन रही है।

.

हर साल की तरह इस साल भी दीपावली से पूर्व मंदिर परिसर में विशेष सजावट की परंपरा को निभाया गया। मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम ढलते ही दीपों की रोशनी में पूरा धाम जगमगा उठा और दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

6 हजार से ज्यादा लोग रोज पहुंच रहे

गौरतलब है कि इस वर्ष भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले पड़ रहे दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए धनतेरस के अवसर पर ही मंदिर को फूलों से सजाया गया।

दीपावली के पावन दिनों में बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन 6,000 से अधिक भक्त भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर दर्शन फायदा ले रहे हैं।



Source link

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UPPSC RO / ARO 2023 Mains Online Form 2025

You are here > Sarkari Result   »  UPPSC RO / ARO 2023 Mains Online Form 2025 ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img