Anthrax symptoms: कई ऐसी बीमारियां हैं जो पशुओं से इंसानों में फैलती है। इन्हीं में एक हे एंथ्रेक्स जिसे हिंदी में गिल्टी रोग भी कहा जाता है। यह एक खतरनाक और संक्रामक बीमारी है। यह रोग मुख्य रूप से गाय, भैंस, बकरी और भेड़ जैसे पशुओं में पाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है। अगर समय रहते इसकी पहचान और रोकथाम न की जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।